फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to commit suicide by pouring petrol on oneself in Collectorate

Noida News: कलेक्ट्रेट में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश

Tue, 25 Jun 2024 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Attempt to commit suicide by pouring petrol on oneself in Collectorate
संपत्ति में हिस्सा न देने पर घर में हुआ था झगड़ा, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

एक दिन पहले मां का सिर फोड़ दिया था, आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा।
थाना सूरजपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत उसे पकड़ लिया। एक दिन पहले ही युवक ने मां से मारपीट करते हुए उनका सिर जख्मी कर दिया था। युवक संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। माता-पिता की ओर से आरोपी सचिन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकातय दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, गांव सादोपुर निवासी सचिन पूर्व में नशाखोरी के कारण कई बार लोगों से झगड़ा कर चुका है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भी जा चुका है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सचिन कलेक्ट्रेट पर पेट्रोल की बोतल लेकर आया और ऊपर डाल लिया। ये देखकर पुलिसकर्मी तुरंत सचिन की ओर दौड़े और पेट्रोल की बोतल छीन ली। इस दौरान सचिन खुद को पुलिस की पकड़ से छुड़ाने का प्रयास करता रहा, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। वह चिल्लाता रहा, ‘मुझे मरना है’। पूछताछ में पता चला कि 24 जून की रात को सचिन का गांव निवासी पूरन सिंह के बेटे जितेंद्र के साथ नशे की हालत में झगड़ा हो गया था। जब इसकी शिकायत पूरन ने सचिन के पिता किरण पाल से की तो सचिन पिता और मां वीरवती से ही झगड़ा करने लगा। साथ ही, संपत्ति में हिस्सा भी मांगने लगा। मामला तूल पकड़ा तो सचिन ने मां के साथ मारपीट कर दी। इससे उनका सिर फट गया। मां ने थाना बादलपुर प्रभारी को तहरीर देकर कहा है कि सचिन घर में छोटे भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मारपीट करता रहता है। वह तरह-तरह के नशे का आदी है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इससे पहले 18 जून को सचिन ने गांव के ही रहने वाले शहाबुद्दीन के घर में जाकर नशे की हालत में अभद्रता की थी। उसका धारा 151 के तहत चालान किया गया था।
विज्ञापन

--------

युवक पेट्रोल की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था, उसे पकड़ लिया गया। सचिन नशे का आदी है और अक्सर लोगों से झगड़ा करता रहता है। उसके माता-पिता की ओर से शिकायत की गई है। इस मामले की जांच एसीपी को सौंपी गई है। - हृदेश कठेरिया, एडीसीपी, सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article