फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attacked with pistol in restaurant, sharing status in Ferrari

Noida News: रेेस्तरां में पिस्टल लेकर किया हमला, फरारी में स्टेटस कर रहा शेयर

Mon, 09 Oct 2023 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Attacked with pistol in restaurant, sharing status in Ferrari
रेेस्तरां में पिस्टल लेकर किया हमला, फरारी में स्टेटस कर रहा शेयर
विज्ञापन

- संचालक, उसके भाई से मारपीट और युवती को थप्पड़ मारने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट स्थित रेस्तरां (कैफे) में पिज्जा बर्गर के पैसे मांगने पर तीन हमलावरों ने पिस्टल लेकर रेस्तरां संचालक और उसके चचेरे भाई से मारपीट की। पुलिस आरोपी को तलाश रही है और आरोपी व्हाट्सएप पर कार ड्राइव करते हुए फरारी के दौरान स्टेटस शेयर कर रहा है। पीड़ित संचालक ने पुलिस से आरोपी की लोकेशन ट्रैस कर गिरफ्तारी की मांग की है।

मूलरूप से जेवर निवासी राहुल शर्मा सेक्टर-36 में रहते हैं। राहुल ने बीटा-2 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे अपने भाई के साथ कॉमर्शियल बेल्ट में रेस्तरां चलाते हैं। तीन सितंबर की रात डाबरा निवासी टीटू, अंकित व उसका एक साथी रेस्तरां में पहुंचे। आरोपियों ने पिज्जा, बर्गर आदि खाया। इस दौरान आरोपी रेस्तरां में बैठी दो युवतियों पर कमेंट व अभद्रता करने लगे। काउंटर पर बैठे राहुल के चचेरे भाई हिमांशु ने आरोपियों के पास जाकर बिल का भुगतान करने के लिए कहा। इस पर आरोपियों ने पिस्टल तानकर भुगतान करने से मना कर दिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों ने इस दौरान रेस्तरां में जमकर हंगामा किया और रेस्तरां संचालक के दो मोबाइल तोड़ दिए। डर के कारण उनके ग्राहक रेस्तरां से चले गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी फरार होने के दौरान उनका मोबाइल चला रहे हैं। उनसे पीड़ित को खतरा बना हुआ है। बीटा-2 थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed