फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attack on police team

अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन घायल

Thu, 03 Sep 2020 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Attack on police team
नूंह। रानिका गांव में बृहस्पतिवार को वांछित अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों को ग्रामीणों ने छुड़ा लिया। पुलिस के मुताबिक तावडू थाने के चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपियों के रानिका गांव में होने की सूचना मिली। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तावडू सीआईए पुलिस गांव पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपी इरफान, इमरान गांव रानिका और शाहरूख गांव छारौड़ा निवासी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम जब आरोपियों को गाड़ी में बैठाने लगी तो कई ग्रामीण वहां आ गए और उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी इरफान और शाहरूख को छुड़ा लिया। हमले के बाद पुलिस टीम ने अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। गांव के माहौल को देखते हुए टीम आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर साथ ले गई। वहीं ग्रामीणों के इस हमले मेें तीन पुलिसकर्मी इसराईल, अशोक और प्रदीप घायल हो गए। आकेड़ा पुलिस ने मामले में कई नामजदों समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नूंह पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हमलावरों में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य दोषियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed