{"_id":"5e25e2618ebc3e4b612e6174","slug":"attack-on-police-team-mewat-news-noi486977976","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम लूटपाट के आरोपियों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम लूटपाट के आरोपियों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के गांव शिकारपुर में एटीएम लूटपाट के आरोपियों को पकड़ने गई सीआईए तावडू की टीम पर ग्रामीणों ने अवैध हथियार, लाठी, डंडे व पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए जिन्हें मेडिकल जांच के लिए नूंह सीएचसी भेजा गया है। हमलावरों द्वारा पुलिस के एक जवान को बंधक बनाने व हथियार छीनने की खबर भी है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि करने से इंकार किया है। घटना के बाद जिले के कई थानों से भारी पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है, जो आरोपियों व हमलावरों पर दबिश देने की तैयारी में जुटी है। हमलावरों ने पुलिस की एक गाड़ी को भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
दरअसल, सीआईए तावडू निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एक टीम सोमवार शाम एटीएम व अन्य लूटपाट की वारदात में शामिल कुछ आरोपियों को पकड़ने गांव शिकारपुर गई थी। पुलिस ने आरोपी तौफीक पर जैसे ही दबिश दी तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर तमंचा, लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एएसआई भगत सिंह, दीपक कुमार व बलराज सिपाही चोटिल हो गए। जबकि अन्य पुलिस कर्मी किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे और पुलिस कंट्रोल रूम व आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में जिले के रोजका थाना, नूंह थाना, शहर व सदर थाना तावडू सहित मोहम्मदपुर व खोरी चौकी से भारी पुलिस बल सहित डीएसपी धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे।
तावडू डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि एटीएम व अन्य लूटपाट की वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए तावडू सीआईए निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गई थी। जिस पर ग्रामीणों ने तमंचा, लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में 3-4 जवानों को चोटें लगी है। जिन्हें मेडिकल जांच के लिए नूंह भेजा गया है। ग्रामीणों के एक जवान को बंधक बनाने व हथियार लूटने के सवाल पर डीएसपी ने मना करते हुए कहा कि फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।