फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attack on police team, 5 injured

शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 5 घायल

Sun, 06 Oct 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Attack on police team, 5 injured
अपनी चोटों को दिखाते घायल पुलिस कर्मी - फोटो : ?????
तावडू (नूंह)। उपमंडल के गांव सराय में रविवार सुबह शराब तस्कर पकड़ने गई सीआइए तावडू की टीम पर तस्कर व उसके परिजनों ने लाठी, डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। इससे पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हमलावर पुलिस की एक एके 47 रायफल व एक पिस्टल भी छीन ले गए। इस मामले में 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि सीआईए तावडू को सूचना मिली कि गांव सराय निवासी नेपाल सिंह शराब तस्करी करता है। वह अपनी कार में भारी मात्रा में शराब लेकर नौरंगपुर-गुरुग्राम की तरफ से अपने गांव आ रहा है। इस पर सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गांव सराय टी प्वाइंट पर पहुंची, तो अपने मकान में नेपाल सिंह दो अन्य युवकों के साथ कार से शराब उतार रहा था। पुलिसकर्मियों ने उन्हें काबू करने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और शोर मचाकर अपने परिवार वालों को बुला लिया। कुछ ही देर में 16-17 लोग लाठी-डंडे लेकर आए और पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इनमें से जीतू ने तमंचे से पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया, हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी। हमलावरों ने एक पुलिसकर्मी से एके-47 रायफल व अन्य से पिस्टल छीन ली। हमले में इंस्पेक्टर महेंद्र, सहायक उप निरीक्षक विजयपाल, हेड कांस्टेबल सूरजभान, कांस्टेबल अभिमन्यु व सिपाही कृष्ण को चोटें लगीं। पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे और पुलिस कंट्रोल रूम व आलाधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तलाशी के दौरान आरोपी नेपाल सिंह के घर से शराब के खाली कार्टन मिले। पुलिस ने नेपाल, धर्मपाल, जिले, नेत्रपाल, सतपाल भूल्ले, कमलेश, मुकेश, मुनेश, सुनीता, बबीता, सिकंदर, मक्खन, जीतू, काले, अंकुश, नेहा व रोए सहित 18 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए तावडू निरीक्षक नवीन ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए पालतू कुत्ता छोड़ दिया। इस वजह से उन्हें भागने का मौका मिल गया और पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed