फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ATM cutter youth arrested

एटीएम काटने वाला नूंह निवासी धरा

Sat, 19 Oct 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
ATM cutter youth arrested
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एटीएम में चोरी और लूटपाट करने वाले एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नूंह, मेवात, हरियाणा निवासी जाहिद (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी डीयू का पूर्व छात्र है। 2013 में पहली बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अपने गैंग के साथ मिलकर दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा, चेन्नई और हरियाणा में एटीएम चोरी की 33 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुका है। कई राज्यों की पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पुलिस आरोपी जाहिद से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि बीते कुछ माह से दिल्ली-एनसीआर में एटीएम में चोरी और लूटपाट की वारदात हो रही थी। यही नही बदमाश दूसरे राज्यों को भी निशाना बना रहे थे। छानबीन की गई तो उसमें जाहिद का नाम सामने आया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लगातार राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अपने ठिकाने बदल रहा है। 16 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जाहिद अपने किसी साथी से मिलने वसंतकुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग आने वाला है।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने पॉवर सब स्टेशन के पास से आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2012 में दिल्ली में पढ़ने के लिए आया था। यहां उसने डीयू के जाकिर हुसैन कॉलेज में बीए में दाखिला लिया। इस बीच वह गीता कालोनी इलाके में एटीएम में चोरी के आरोप में पकड़ा गया। बाद में वह जेल चला गया। जेल से बाहर आने के बाद उसने वाहिद, मुस्तकीम, तारीफ, शहजाद और मुशक के साथ मिलकर दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी बिना गार्ड वाले एटीएम में देर रात को गैस कटर की मदद से चोरी करते थे। वारदात के सीसीटीवी कैमरों पर पेंट का स्प्रे कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed