{"_id":"67c077310419909c2a0459e1","slug":"atishi-wrote-a-letter-to-the-president-on-suspension-asked-for-an-appointment-noida-news-c-340-1-del1011-81512-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निलंबन पर आतिशी ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, मिलने का समय मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निलंबन पर आतिशी ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, मिलने का समय मांगा
विज्ञापन
कहा- आप विधायकों को विधानसभा परिसर के बाहर रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में आप विधायकों को प्रवेश न देने के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए समय मांगा है। उन्होंने राष्ट्रपति को एक चिट्ठी लिखकर तत्काल मिलने का अनुरोध किया है।
आतिशी ने चिट्ठी में कहा कि विधानसभा परिसर के बाहर रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरों को दिल्ली सरकार के दफ्तरों से हटाना शहीदों व दलित-पिछड़ा समाज का अपमान है। आप ने इस कदम का विरोध किया और विधानसभा में उठाने का प्रयास किया, तो विधानसभा अध्यक्ष ने 21 विधायकों को निलंबित कर दिया। इसके बाद जब आप विधायक 27 फरवरी को विधानसभा जा रहे थे, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। ऐसे में वे सड़क पर धरने पर बैठने को मजबूर हुए। उन्होंने राष्ट्रपति से अपील करते हुए कहा कि अगर विपक्ष को इस तरह से रोका जाएगा, तो जनता के मुद्दे कौन उठाएगा। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों का होना जरूरी है, ताकि आम जनता की आवाज सुनी जा सके। हम उम्मीद करते हैं कि आप इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेंगी और आप विधायकों से मिलने के लिए 28 फरवरी को समय निर्धारित करेंगी।