फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Atishi is doubting the judiciary: BJP

न्यायपालिका पर संदेह कर रहीं आतिशी : भाजपा

Thu, 30 May 2024 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Atishi is doubting the judiciary: BJP
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतिशी को यह बताना चाहिए कि मुख्यमंत्री केजरीवाल बीमार हैं तो भीषण गर्मी में चुनाव प्रचार कैसे कर रहे हैं। तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अधीन है। कोई गैरजिम्मेदार व्यक्ति ही कह सकता है कि न्यायिक हिरासत में एक मुख्यमंत्री को मारा जा सकता है। इस तरह से आतिशी न्यायपालिका पर भी संदेह कर रही हैं। आप के नेता रोज दावा करते हैं कि मुख्यमंत्री बीमार हैं। खतरनाक बीमारियों का सामना कर सकते हैं, लेकिन क्या आतिशी समेत अन्य नेता बता सकते हैं कि केजरीवाल पंजाब और दिल्ली में चल रही खतरनाक लू के माहौल में प्रचार कैसे कर रहे हैं। झूठ बोलने की भी एक सीमा है। अगर बीमार है तो उन्हें अपने शीश महल में आराम करने की आवश्यकता है। राजनीतिक साजिश रचने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed