फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   At the party, the girlfriend shot herself with the police officer's pistol.

Noida News: पार्टी में प्रेमिका ने सिपाही की पिस्टल से खुद को मारी गोली

Fri, 06 Feb 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
At the party, the girlfriend shot herself with the police officer's pistol.
ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है युवती, पांच माह से दोनों सहमति संबंध में रह रहे थे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित श्रीराधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में बृहस्पतिवार रात पार्टी के दौरान हुए विवाद में गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह वेंटिलेटर पर है। डॉक्टरों ने युवती की हालत गंभीर बताई है।
सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी आरके गौतम ने बताया कि युवती ने दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। बिसरख कोतवाली में युवती के बड़े भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी आरोपी हेड कांस्टेबल आशीष पवार (34) को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी युवती प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। वह टेकजोन-4 स्थित गौड़ सौंदयर्म सोसाइटी में रहती है और पांच साल से आरोपी के संपर्क में है। पांच माह से दोनों सोसाइटी में किराये के फ्लैट में सहमति संबंध में रह रहे हैं। आरोप है कि आशीष ने युवती से शादी का वादा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का कोर्ट में चल रहा तलाक का केस
मूलरूप से बागपत के ककड़ीपुर निवासी आशीष का घर राजनगर एक्सटेंशन में ऑफिसर सिटी में है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। वह दो बच्चों के साथ अलग रहती है। आरोपी ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है।
पार्टी में तीन हथियार लेकर पहुंचा था
बृहस्पतिवार रात युवती के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले नीरज ने श्रीराधा स्काई गार्डेन सोसाइटी के टावर नंबर-7 में किराये के फ्लैट में पार्टी आयोजित की थी। इसमें आशीष युवती के साथ पहुंचा। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल, रिवॉल्वर और सर्विस रिवॉल्वर थी। आरोपी ने फ्लैट के कमरे में हथियारों को मेज पर रख दिया था। युवती की दोस्त करुणा अपने भाई के साथ पहुंची थी। सभी ने देर रात तक पार्टी की।
...और शुरू हो गया विवाद
बताया गया कि पार्टी के दौरान रात करीब 12 बजे आशीष के मोबाइल पर उसकी पत्नी की व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई जिसका युवती ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी देर बहसबाजी हुई। बाकी लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। आरोप है कि रात करीब 1 बजे युवती उस कमरे में पहुंची जहां आरोपी ने तीनों हथियार रखे। उसने लाइसेंसी पिस्टल उठाकर अपनी कनपटी में दाईं तरफ से गोली मार ली। गोली उसकी कनपटी को पार करती हुई बाईं तरफ से निकल गई।
बोरे में भरकर ठिकाने लगाने का किया प्रयास
जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद युवती जमीन पर गिर गई। आरोपी ने पहले युवती को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया लेकिन गोली की आवाज से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सुरक्षा गार्डों ने सोसाइटी प्रबंधन को सूचना दी। इस तरह वह खुद को फंसता देख कार में युवती को लेकर यथार्थ अस्पताल पहुंचा। यहां उसने पहले गोली लगने की बात छिपाई और कहा कि युवती सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। आरोपी ने युवती का नाम भी अस्पताल में एंट्री के समय पूजा बताया। डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही आशीष को छोड़कर अन्य चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस के आने के बाद मामले की सूचना युवती के परिजन को दी गई।

वर्जन
युवती को गंभीर अवस्था में देर रात अस्पताल लाया गया था। हमने तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा टीम को एक्टिवेट करते हुए तुरंत उपचार शुरू कर दिया। हमारे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की विशेषज्ञ टीम लगातार युवती की स्थिति में सुधार लाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल उसकी हालत अभी अत्यंत गंभीर बनी हुई है। -मैनेजमेंट, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed