फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   astrologer made false story of honeytrap

हनी ट्रैप की झूठी कहानी, हुई थी मारपीट

Sat, 13 Feb 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
astrologer made false story of honeytrap
ज्योतिषाचार्य ने हनी ट्रैप में फंसाने की झूठी कहानी रची
विज्ञापन

नोएडा। पूजा पाठ की आड़ में महिलाओं से अवैध संबंध बनाने और ठगी करने वाला ज्योतिषाचार्य अपने ही जाल में फंस गया। ज्योतिषाचार्य ने हनी ट्रैप में अगवा करने और 10 लाख की रंगदारी मांगने की झूठी कहानी बनाकर पुलिस से शिकायत कर दी। जब पुलिस ने जांच की तो उसकी करतूत का पता चला। ये भी पता चला कि ज्योतिषाचार्य की हरकतों से नाराज होकर एक युवक ने पूजा कराने के बहाने उसे होटल में बुलाया और उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद उसने हनी ट्रैप का आरोप लगाया था, जो कि गलत निकला। फिलहाल पुलिस मामले में और गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मथुरा निवासी आरोपी सेक्टर-24 क्षेत्र में रहता है। वह ज्योतिष व पूजा पाठ कराने का काम करता है। ज्योतिषाचार्य ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को पूजा पाठ कराने के लिए ऑडी सवार दो लोगों के साथ वह और उसका साथी पुजारी सेक्टर-54 गए थे। वहां एक कमरे में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग पहले से मौजूद थे। एक शख्स पुलिस की वर्दी में भी था। आरोप है कि क्राइम ब्रांच व एसटीएफ अधिकारी बताकर दोनों की जमकर पिटाई की। फिर महिला के साथ जबरदस्ती वीडियो बना ली। इसके बाद दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सक्षम नहीं होने की बात कहने पर पचास हजार रुपये फोन पे करा लिया और मोबाइल व सोने की अंगूठी लूट ली थी। पुलिस ने जब जांच की तो कहानी पूरी तरह बदल गई। पता चला कि एक युवक के घर ज्योतिषाचार्य का पूजा-पाठ के लिए आनाजाना था। उसने घर की कई महिलाओं के साथ संबंध बना लिए और आठ लाख रुपये भी ले लिए। घरवालों को पता चला तब ज्योतिषाचार्य को पूजा के बहाने एक होटल में बुलाया और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर मिले अश्लील चैट
जांच में ज्योतिषाचार्य के मोबाइल में कई महिलाओं के साथ अश्लील व्हाट्सएप चैट मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, दूसरे पक्ष के लोगों ने ऐसे कई चैट पुलिस को दिए हैं। इसमें पैसे के लेने देन की बातचीत भी है। जांच में पता चला है कि ज्योतिषाचार्य को आरडब्ल्यूए ने तीन बार घर खाली करने का नोटिस दिया है। आरोप है कि लगातार उसके घर महिलाएं आती जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में कई वर्षों से थी पहचान
पूछताछ में पता चला है कि ज्योतिषाचार्य और दूसरे पक्ष के युवक के बीच वर्षों से जान पहचान थी। दोनों का एक दूसरे के घर आनाजाना था। आरोप है कि ज्योतिषाचार्य ने महिलाओं से ज्वेलरी व पैसे भी लिए थे। इसका जिक्र व्हाट्स एप चैट में भी है।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। हनी ट्रैप की बात गलत है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed