फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   assault on a Class 2 student at School, FIR registered

नोएडा: स्कूल में दूसरी कक्षा के बच्चे को 15 से ज्यादा छात्रों ने पीटा, मासूम ने घर पहुंचकर बताई आपबीती

Sat, 31 Oct 2026 02:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 02:39 PM IST
सार

आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने करीब नौ घंटे तक फुटेज दिखाने में आनाकानी की। बाद में मोबाइल फोन पर रिकॉर्डिंग दिखाई गई जिसमें कथित तौर पर कुछ बच्चे छात्र के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
assault on a Class 2 student at School, FIR registered
नोएडा के स्कूल में छात्र की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-71 स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के सात वर्षीय छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में 15 से अधिक बच्चों ने उसे फ्लोर पर गिराकर पीटा। घर पहुंचने पर बच्चे ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की।

विज्ञापन


आरोप है कि प्रबंधन ने करीब नौ घंटे तक फुटेज दिखाने में आनाकानी की। बाद में मोबाइल फोन पर रिकॉर्डिंग दिखाई गई जिसमें कथित तौर पर कुछ बच्चे छात्र के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बच्चे के पिता चिराग ढिंगरा की शिकायत पर कोतवाली फेज-3 पुलिस ने स्कूली बच्चों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-61 निवासी चिराग ढिंगरा ने कहा कि 27 अक्तूबर की सुबह करीब 7:40 बजे उन्होंने बेटे को स्कूल छोड़ा था। स्कूल का समय सुबह 7:45 बजे से है। आरोप है कि स्कूल में क्लास के बच्चों और दूसरी कक्षा के कुछ अन्य बच्चों ने छात्र को फ्लोर पर गिराकर पीटा। बच्चा स्कूल से घर पहुंचा तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। बच्चे ने दर्द होने की बात भी कही। इसके बाद पिता ने स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी देकर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग दिखाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में आरोप है कि 27 अक्तूबर की सुबह से शाम 5 बजे तक स्कूल की क्लास टीचर, कोऑर्डिनेटर, वाइस प्रिंसिपल, प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ ने फुटेज दिखाने में आनाकानी की। काफी अनुरोध के बाद स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मोबाइल फोन पर दिखाई। पिता का दावा है कि फुटेज में करीब 20 से 30 मिनट तक बच्चे को पीटने की घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है।

एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं स्कूल प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि प्रत्येक छात्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। घटना को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में स्कूल स्तर पर आंतरिक जांच की जा रही है।

शिक्षक के कक्षा में पहुंचने से पहले हुई घटना
शिकायत के मुताबिक घटना सुबह करीब 7:40 बजे की है, जबकि क्लास में शिक्षक के पहुंचने का समय सुबह 8:05 बजे बताया गया है। पिता ने सवाल उठाया है कि शिक्षक की अनुपस्थिति में बच्चे कक्षा में क्या कर रहे थे और इस दौरान उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने की मांग की है।


लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
चिराग ने पुलिस से स्कूल प्रबंधन की कथित लापरवाही की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन की है। भविष्य में किसी अन्य बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो, इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed