फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Asking for repair money under warranty is lack of service, the company should give money to the consumer

वारंटी में मरम्मत के पैसे मांगना सेवा में कमी, उपभोक्ता को पैसे दे कंपनी

Sat, 28 May 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Asking for repair money under warranty is lack of service, the company should give money to the consumer
ग्रेटर नोएडा। बारिश में फोन भीगने से खराब होने पर कंपनी के सर्विस सेंटर में उपभोक्ता से पैसे मांगे गए। जबकि फोन वारंटी में था। जिला उपभोक्ता आयोग ने वारंटी में फोन की मरम्मत करने के लिए पैसे मांगने को सेवा में कमी माना है। आयोग ने सोनी कंपनी को साढ़े तीस हजार रुपये की कीमत के फोन के लिए उपभोक्ता को 60,500 रुपये का भुगतान का आदेश दिया। तीस दिन में कंपनी को उपभोक्ता को भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

नोएडा के ग्राम बरौला निवासी नरेश कुमार ने 4 नवंबर 2018 को सोनी सेंटर मेहता ई स्टोर प्राइवेट लिमिटेड से 30500 रुपये में फोन खरीदा था। 7 अप्रैल 2019 को बारिश में फोन भीगने के बाद डिस्पले खराब हो गया। उसने इसकी शिकायत कंपनी के सर्विस सेंटर में की। सर्विस सेंटर के कर्मचारी ने उसको जॉब कार्ड दिया। 8 अप्रैल 2019 को फोन में वारंटी में होने की वजह से जमा कर लिया। सर्विस सेंटर के कर्मचारी ने फोन को वारंटी में ठीक नहीं करने की जानकारी दी। साथ ही फोन ठीक करने के लिए अलग से पैसा देने की बात कहीं गई। वारंटी में फोन को ठीक करके नहीं देने पर उपभोक्ता ने कंपनी को नोटिस भेजा। कोई कार्रवाई नहीं होने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में केस दायर किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान कंपनी की और से अपना पक्ष रखने के लिए कोई नहीं पहुंचा। जिस पर आयोग ने एक पक्षीय सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आयोग ने माना कि कंपनी ने उपभोक्ता का मोबाइल ठीक नहीं करके सेवा में कमी की है। आयोग ने कंपनी को उपभोक्ता के मानसिक कष्ट के मद में 60500 रुपये और वाद व्यय के एक हजार रुपये का भुगतान तीस दिन में करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed