{"_id":"6920bb25c817f3745808755a","slug":"as-the-cold-increases-the-problems-of-heart-patients-increase-na-news-c-175-1-sagr1032-139787-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठंड बढ़ते ही हृदय रोगियों की बढने लगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठंड बढ़ते ही हृदय रोगियों की बढने लगी दिक्कत
Sat, 22 Nov 2025 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो09जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी ।संवाद
कासगंज। सर्दी की दस्तक और अनियमित दिनचर्या के साथ ही हृदय रोगियों की समस्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में सीने में दर्द, सांस फूलना और बीपी बढ़ने जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों की ईसीजी भी कराई जा रही है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आमिर खान ने बताया कि बढ़ती हृदय संबंधी समस्याओं के पीछे गलत खानपान और खराब जीवन शैली मुख्य कारण हैं। तला-भुना भोजन और जंक फूड शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देते है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही व्यायाम की कमी और लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत भी समस्या को बढ़ा रही है हैं। ठंड के मौसम में बीपी, शुगर बढ़ना, सांस फूलना और सीने में दर्द की शिकायतें सामान्य दिनों की तुलना में अधिक देखने को मिल रही हैं। प्रतिदिन 100 तक ऐसे मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं, जो सीने में भारीपन, सांस फूलने, सीने में दर्द जैसी शिकायत लेकर आ रहे हैं। ऐसे में हृदय संबंधी मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।