फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Artists gave a beautiful performance in Noida Annual Festival

नोएडा: वार्षिक उत्सव में कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति, कल्पना बनी रावण तो सुपर्णा ने बटोरी तालियां

Thu, 17 Apr 2025 11:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 11:06 PM IST
सार

नोएडा में  कल्पना कला केन्द्र ने वार्षिक उत्सव का आयोजन किया। जहां कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति दी। रावण कल्पना बनी तो वहीं सुपर्णा ने तालियां बटोरी है।

विज्ञापन
Artists gave a beautiful performance in Noida Annual Festival
कल्पना बनी रावण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्पना कला केन्द्र द्वारा 48वां स्थापना वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमें रामायण पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इंडस वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण की स्थित को दर्शाया और समाज में इस बात की शिक्षा देने का प्रयास किया। पांच तत्वों के साथ मनुष्य यदि पर्यावरण की रक्षा करे तो सभी स्वस्थ रहेंगे। सभी यही तत्व पूजें तो सारा वसुधैव भी एक कुटुम्भ बन सकता है।

विज्ञापन


कार्यक्रम की परिकल्पना, संयोजन, संगीत तथा नृत्य की कम्पोजीशन और कोरियोग्राफी निर्देशक एवं निर्माता भरतनाट्य कथक कीचीपुड़ी की नृत्यांगना डॉ. कल्पना भूषण ने की।  इसके माध्यम से नई पीढ़ी को पांच तत्वों की सेवा और आदर के लिए प्रेरित कर सकें। 
विज्ञापन


एनजीओ के बच्चों को लेकर नृत्य नाटिका को बहुत खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. पल्लवी शर्मा और नवरत्तन अग्रवाल ने कहा कि डॉ. कल्पना के साथ उनकी बहन सुपर्णा ने जटायु की भूमिका निभायी। रावण के रोल में डॉ. कल्पना सभी के मन को भा गईं। अद्भुत अद्वितीय कलाकार हैं।  संचालक नवरत्न फाउंडेशन के डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed