{"_id":"5d6032408ebc3e93c95efa78","slug":"article-370-remove-after-power-of-youth-noida-news-noi4568377139","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शक्ति के विश्वास से ही अनुच्छेद 370 हटा : कृष्णपाल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शक्ति के विश्वास से ही अनुच्छेद 370 हटा : कृष्णपाल गुर्जर
Sat, 24 Aug 2019 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
एमिटी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में पहुंचे कृष्णपाल गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का साहसिक फैसला युवा शक्ति के विश्वास से ही संभव हो पाया है। यह ताकत हर उस मतदाता की है जिसने पूर्ण विश्वास से हमें वोट दिया था। ये बातें सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहीं।
विज्ञापन
वे एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय एमिटी एशियन पार्लियामेंट्रीयन डिबेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को केंद्र्रीय राज्यमंत्री गुर्जर के अलावा हामुराबी एंड सोलोमोन के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर डॉ. मनोज कुमार, भाजपा यूथ विंग की राष्ट्रीय प्रभारी चारू प्रज्ञा, एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डॉ. डी के बंद्योपाध्याय द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इस दो दिवसीय एमिटी एशियन पार्लियामेंट्रीयन डिबेट प्रतियोगिता ‘वेरबम बेल्लम’ का उद्देश्य छात्रों के ज्ञान और वाक पटुता के कौशल में इजाफा करना है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न लॉ स्कूलों जैसे लेडी श्रीराम कॉलेज, मिरांडा हाउस, शिव नादर विश्वविद्यालय, राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, दिल्ली यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स एंड कामर्स, एनएलआईयू भोपाल, आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ मोहाली, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, आईसीएफ एआई लॉ स्कूल हैदराबाद आदि से लगभग 29 टीमों ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त इस प्रतियोगिता में 30 स्वतंत्र अधिनिर्णायक भी शामिल थे। प्रतियोगिता में छात्रों की टीमों ने अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल, परमाणु ऊर्जा, स्थायी विकास, तकनीकी, कला और संस्कृति विषयों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अंबेडकर विश्वविद्यालय के इशांत चौधरी और मिरांडा हाउस की नवनीत खुब्बर और तेजस्वनी यादव की टीम को प्रथम पुरस्कार और शहीद भगत सिंह कॉलेज की छात्रा शिवांगी आनंद, सिस्ता श्रीनिवास और छात्र आदित्य सरीन की टीम को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।