फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arrested with stolen bike and gas cylinder

Noida News: चोरी की बाइक और गैस सिलिंडर के साथ किया गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 30 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Arrested with stolen bike and gas cylinder
तिघरा। बखिरा थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई दो चोरियों का खुलासा कर दिया। उसके पास से चोरी की बाइक और गैस सिलिंडर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह ने बताया कि बखिरा थाने की पुलिस ने थानाक्षेत्र के बिहारे गांव के निवासी भालचंद्र उर्फ सगेंद्र उर्फ सगेदू को चोरी की बाइक, गैस सिलिंडर, दो हजार रुपये के साथ नंदौर के पास से गिरफ्तार किया। उसने पुलिस के समक्ष 4 सितंबर को बिहारे गांव के श्यामकरन पुत्र बिहारी के घर से गैस सिलिंडर व अन्य सामान चुराने की बात कबूल की। वहीं, सुंदरपुर बजहा गांव के निवासी धर्मेंद्र चौधरी की बाइक को 27 सितंबर को देवकली चौराहे से चुराने की बात कही। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज थी और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed