फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arrested for siphoning off Chinese loan app money by creating 20 companies

Noida News: 20 कंपनियां बनाकर चाइनीज लोन एप की रकम का खपाने का वाला गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Arrested for siphoning off Chinese loan app money by creating 20 companies
20 कंपनियां बनाकर चाइनीज लोन एप की रकम का खपाने का वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

- 150 करोड़ से अधिक रुपये हवाला कारोबार के जरिये कर चुका है लेनदेन
ग्रेटर नोएडा। बीस से ज्यादा कंपनियां बनाकर चाइनीज लोन एप के जरिये किए गए फर्जीवाड़े की 150 करोड़ से अधिक की रकम खपाने वाले कंपनी सचिव निखिल गोयल को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपी को सोमवार को हरियाणा के नारनौल से गिरफ्तार कर मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी हवाला के जरिये रकम को विदेश भेज चुका है। वह गिरफ्तार हो चुके चीन के नागरिक जू फाइ कायले का साथी है। निखिल जू फाइ की मदद करता था। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि बीटा-2 थाने में दर्ज चीनी नागरिकों के लोन, ट्रेडिंग एप आदि के कई सौ करोड़ का फर्जीवाड़ा किया था। 11 जून 2022 को नेपाल बार्डर पर बिहार के सीतामढ़ी क्षेत्र में एसएसबी ने दो चीनी नागरिक लु लैंग और यूं हेलंग को बिना वीजा के गिरफ्तार किया था। दोनों ने जानकारी दी कि वह 18 दिन तक ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव स्थित चीनी नागरिकों के अवैध शराब के अड्डे व जेपी ग्रींस पॉश सोसाइटी में रहे थे। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके पनाह देने वाले जू फाई व उसकी महिला मित्र नगालैंड निवासी पेटेख रेनुओ को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने जू फाई के मददगार रवि नटवरलाल, उसके साथी पुष्पेंद्र, अशोक, भाई जयकुमार आदि को गिरफ्तार किया। बिना वीजा के अब तक गौतमबुद्ध नगर से लगभग 50 चीनी नागरिकों पकड़कर कार्रवाई की जा चुकी है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed