{"_id":"5ff761328ebc3e2e7c281f0e","slug":"arrested-for-robbery-of-more-than-a-hundred-people-including-a-female-media-worker-noida-news-noi5585254149","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मीडियाकर्मी सहित सौ से अधिक लोगों से लूटपाट करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मीडियाकर्मी सहित सौ से अधिक लोगों से लूटपाट करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। महिला मीडियाकर्मी का पर्स लूटने के आरोपी को कोतवाली फेज-3 पुलिस ने बुधवार रात सेक्टर-63 के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नोएडा व एनसीआर के अन्य शहरों में सौ से अधिक लूट की वारदात कर चुका है। हाई स्पीड बाइक से अकेले वारदात करने वाले आरोपी के पास से पुलिस ने बाइक, लूट के 11 मोबाइल व अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस, आरोपी द्वारा की गईं अन्य वारदात के बारे में जानकारी जुटा रही है।
क ोतवाली फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि बुधवार रात चेकिंग के दौरान सेक्टर-63 से मूल रूप से मालदा, पश्चिम बंगाल के रहने वाले सत्तार शेख को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल वह वाजिदपुर गांव में किराए पर रह रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुबह उठते ही हाई स्पीड बाइक पर औद्योगिक सेक्टरों में सक्रिय हो जाता था और कंपनी व ऑफिस आने-जाने वाले लोगों से पर्स व मोबाइल लूटता था। आरोपी के निशाने पर कामकाजी महिलाएं अधिक होती थीं। मंगलवार रात सेक्टर-63 में महिला मीडियाकर्मी योगिता का पर्स लूटा था। लूट का विरोध करने पर महिला मीडियाकर्मी को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा की गईं अन्य वारदात का ब्योरा जुटाया जा रहा है।