फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arrested for cheating in the name of admission in MBBS

Noida News: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Arrested for cheating in the name of admission in MBBS
एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन


- दो साल से फरार था 25 हजार का था इनामी, सेक्टर-63 में गिरोह ने ऑफिस खोलकर की थी वारदात
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी मे दो साल से फरार आरोपी को कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाटला हाउस निवासी अहमद खान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बृहस्पतिवार को बहलोलपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किए गए अहमद को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
करीब दो वर्ष पहले सेक्टर-63 में जालसाजों ने एक ऑफिस खोलकर नीट पास विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी की कई वारदात की थी। जालसाजों ने कई राज्यों के सैकड़ों लोगों से सरकारी कॉलेजों में दाखिला कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी की थी। आरोपियों ने एक छात्र के दाखिले के लिए 40 से 50 लाख तक ऐठे थे। इस मामले में कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अहमद ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का डाटा खरीदकर उन्हें सरकारी कॉलेजों में दाखिले का प्रलोभन देता था। पैसे लेने के बाद जालसाज फर्जी प्रवेश पत्र निकालकर विद्यार्थियों को थमा देते थे, जिन्हें संबंधित कॉलेज लौटा देता था। गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इस मामले में गिरोह के सरगना समेत चार जालसाजों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed