फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   army Havildar changed his name and got second marriage after sending wife to maternal home in jewar

धोखा: पत्नी को मायके भेज हवलदार ने नाम बदलकर रचाई दूसरी शादी, देवर ने भाभी के साथ दूल्हा बनकर खिंचवाए थे फोटो

Mon, 02 Aug 2021 10:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जेवर
अमर उजाला नेटवर्क, जेवर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Aug 2021 10:34 AM IST
सार

गौतमबुद्धनगर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सेना में हवलदार ने पहली पत्नी को मारपीट कर घर से मायके भेज दिया और फिर दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि हवलदार के भाई ने दूसरे नाम से फर्जी कागजात तैयार कराए थे। पुलिस ने पहली पत्नी की शिकायत पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 
 

विज्ञापन
army Havildar changed his name and got second marriage after sending wife to maternal home in jewar
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर के साबोता गांव में पहली पत्नी से मारपीट कर मायके भेजने के बाद नाम बदलकर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पहली पत्नी की शिकायत पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसका पति सेना में हवलदार है। 
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने देवर संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं हवलदार पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने सेना मुख्यालय से पत्राचार शुरू कर दिया है। आरोप है कि हवलदार के भाई संतोष ने दूसरे नाम से फर्जी कागजात तैयार कराए थे।
विज्ञापन


मथुरा के वृंदावन रोड निवासी कीर्ति शर्मा की शादी 23 जुलाई 2007 को जेवर के साबोता निवासी निरंजन से हुई थी। निरंजन दिल्ली के सैन्य मुख्यालय में हवलदार है। कीर्ति का आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कीर्ति शर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट मथुरा की कोर्ट में एक वाद दायर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने 20 नवंबर 2017 न्यायालय ने कीर्ति शर्मा के पति निरंजन शर्मा व परिवार को आदेश दिया कि सभी सुविधाओं के साथ कीर्ति शर्मा को ससुराल में रखा जाए। जिसके बाद 2 जुलाई 2019 से कीर्ति ससुराल में आकर रहने लगी। आरोप है कि कुछ दिन बाद मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। इसी बीच आरोपी हवलदार ने परिजनों के साथ मिलकर अलीगढ़ के खैर के पास स्थित एक गांव की युवती से अपना नाम बदलकर दूसरी शादी रचा ली।

आरोप है कि हवलदार के भाई संतोष ने दूसरे नाम से फर्जी कागजात तैयार कराए थे। इस फर्जीवाड़े में पीड़िता का पति सहित उसके परिवार के लोगों पर भी शामिल होने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी संतोष को दबोच लिया।  बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। हवलदार पर लगे आरोपों के संबंध में पुलिस अब आर्मी से भी पत्राचार कर रही है।

भाभी के साथ दूल्हा बनकर खिंचवाए थे फोटो
पुलिस के मुताबिक, आरोपी देवर संतोष ने निरंजन की दूसरी शादी के दौरान ही अपनी भाभी के साथ दूल्हा बनकर फोटो खिंचवा रखे थे। पहली पत्नी की शिकायत पर जब भी जांच की जाती थी तो आरोपी देवर दूसरी पत्नी के साथ निरंजन की शादी को इनकार करते हुए भाभी को अपनी पत्नी होने का दावा करते हुए फोटो पेश कर देता था। जिससे पुलिस जांच से भटक जाती थी।

दूसरी शादी करने के लिए निरंजन से सौरव बना हवलदार
हवलदार की पहली पत्नी कीर्ति शर्मा को लगभग 2 साल पहले पति द्वारा दूसरी शादी करने की भनक लगी थी। जिसके बाद पहली पत्नी ने दूसरी शादी की जानकारी जुटाने के लिए छानबीन शुरू की तो पता चला कि निरंजन ने दूसरी शादी अलीगढ़ के खैर निवासी युवती से सौरव बनकर शादी रचाई है। 
पहली पत्नी ने दूसरी शादी के कार्ड और अन्य सबूत जुटाने के बाद 3 मार्च 2021 को निरंजन व देवर संतोष सहित परिवार के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed