{"_id":"678bb709f5aead73a30023bc","slug":"arhamar-and-krishna-will-play-in-state-level-basketball-competition-grnoida-news-c-23-1-vns1013-51390-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगे अर्हमर व कृष्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगे अर्हमर व कृष्णा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गोरखपुर में 23 से 24 जनवरी तक सीनियर पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए शनिवार को मंडलीय टीम का गठन किया गया है। मंडलीय टीम में गौतमबुद्ध नगर के दो खिलाड़ियों ने भी जगह बनाई है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्य राज त्यागी ने बताया कि 18 जनवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें गौतमबुद्ध नगर, मेरठ व हापुड़ से करीब 12 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच शिलांकुर की देखरेख में जिला स्तरीय बास्केटबॉल ट्रायल का आयोजन किया गया था। ट्रायल में जिले से करीब 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 11 खिलाड़ी अर्पित, लविश, दक्ष, अर्हमर खान, कृष्णा त्यागी, सारांश, मोहित शर्मा, सौरव यादव, अभिषेक, सनी, आयुष का चयन मेरठ मंडल ट्रायल के लिए हुआ था। इसमें जिले के अर्हमर खान व कृष्णा त्यागी ने मेरठ मंडल ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर मंडल टीम जगह बनाई हैं। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।