फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Argument over non-availability of vaccine in district hospital

जिला अस्पताल में वैक्सीन न लगने पर नोकझोंक

Sat, 04 Sep 2021 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Argument over non-availability of vaccine in district hospital
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोग।
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में शनिवार को भीड़ उमड़ पड़ी। ऑन स्पॉट बुकिंग के लिए स्लॉट न खुलने से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। नोकझोंक बढ़ती देख पुलिस ने लोगों को शांत कराया। सुबह 10 बजे के बाद ऑनस्पॉट बुकिंग के लिए स्लॉट खोले गए। इसके बाद अस्पताल में हालात संभले। सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर हर शनिवार को अब केवल वैक्सीन की दूसरी डोज ही लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्लॉट बुक कराकर पहुंच रहे लोगों के अलावा बिना स्लॉट बुक कराए आने वाले लोगों का भी टीकाकरण हो रहा है, लेकिन शनिवार को ऑन स्पॉट बुकिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्लॉट नहीं खोले गए थे। केवल स्लॉट बुक कराकर आने वालों का ही टीकाकरण किया जा रहा था। सुबह छह बजे से लाइन टीकाकरण केंद्र के बाहर खड़े लोगों को केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इससे गुस्साए लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सुरक्षा कर्मियों से लोगों की जमकर नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे ऑन स्पॉट बुकिंग के लिए स्लॉट खोले गए।
विज्ञापन

अब हर शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद होगी बुकिंग
टीकाकरण केंद्रों पर अव्यवस्थाओं से निपटने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने कुछ बदलाव किए हैं। अब हर शनिवार को बिना स्लॉट बुक कराए पहुंचने वाले लोगों को दोपहर 12 बजे के बाद टीके लगेंगे। सीएमएस डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि लोगों की जानकारी के लिए जगह-जगह नोटिस लगा दिए गए हैं। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर 12 बजे के बाद ऑनस्पॉट बुकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed