Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Architect dies after colliding with cow, and run over by car

Noida News: गाय से टकराकर स्कूटी से गिरे, कार ने रौंदा, आर्किटेक्ट की मौत

Tue, 05 May 2026 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Architect dies after colliding with cow, and run over by car
मेरठ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

सेक्टर-49 चौराहे के पास हुआ हादसा, सेक्टर-100 में रहते थे अरजेश कुमार
मूल रूप से सरधना मेरठ के रहने वाले थे

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-49 चौराहे के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार आर्किटेक्ट की मौत हो गई। गाय से टकराकर वह सड़क पर गिर गए थे, जिसके बाद पीछे से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मूल रूप से सरधना मेरठ के रहने वाले 55 वर्षीय अरजेश कुमार सेक्टर-100 में परिवार के साथ रहते थे। वह पेशे से आर्किटेक्ट थे। सोमवार की रात वह सेक्टर-100 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-49 रेड लाइट के पास अचानक एक गाय सामने आ गई, जिससे अनियंत्रित होकर स्कूटी टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची सेक्टर-49 थाना की पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि हादसे से परिवार सदमे में हैं। कोतवाली प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने कार की पहचान कर ली है। कार एक टूरिज्म कंपनी से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed