फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aradhya to represent India at the South Asian Karate Championship.

Noida News: साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी आराध्या

Fri, 26 Jun 2026 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Aradhya to represent India at the South Asian Karate Championship.
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर बनाई भारतीय टीम में जगह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर की उभरती कराटे खिलाड़ी आराध्या गुप्ता का चयन बांग्लादेश में आयोजित होने वाली साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। 14 से 19 जुलाई तक होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगी। उनके चयन से परिवार, प्रशिक्षकों और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नोएडा के सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी 10 वर्षीय आराध्या 25 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगी। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली आराध्या अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। आराध्या ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित भारतीयम स्कूल परिसर में संचालित द अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट में प्रशिक्षण लेती हैं। यहां वह कोच राजीव और जुगनवीर सिंह के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। प्रशिक्षकों का कहना है कि आराध्या शुरू से ही अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी रही हैं।

कोच राजीव ने बताया कि हाल ही में देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में आराध्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि आराध्या साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और गौतम बुद्ध नगर का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed