फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AQI in October this year was lower

Noida News: पिछले दो साल के मुकाबले इस साल अक्तूबर में कम रहा एक्यूआई

Tue, 06 Oct 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
AQI in October this year was lower
विज्ञापन



- इस बार अक्तूबर के पहले छह दिन दौरान येलो जोन में रहा ग्रेनो का एक्यूआई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पिछले दो साल के मुकाबले इस बार अक्तूबर माह के पहले छह दिन वायु प्रदूषण कम रहा है। अभी तक शहर का एक्यूआई येलो जोन में बना हुआ है। जबकि पिछले दो साल ऑरेंज जोन में भी पहुंच गया था। हालांकि आने वाले समय में तापमान गिरने के साथ ही एक्यूआई बढ़ेगा। इसका एक कारण वायु प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम भी नहीं होना हैं। अक्तूबर शुरू होने के साथ ही शहर की हवा प्रदूषित होने लगती है। तापमान गिरने के साथ एक्यूआई में इजाफा हो जाता है। इसके लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने तमाम नियमों का पालन कराने का आदेश भी जारी किया है लेकिन सख्ती के साथ इनका पालन नहीं किया जाता है। इस कारण हर साल शहर के लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने पड़ रहा है। हालांकि अक्तूबर माह की शुरूआत अच्छी रही है। पहले छह दिन शहर का एक्यूआई येलो जोन में रहा हैं। मंगलवार को भी ग्रेनो का एक्यूआई 150 रहा।

----------

तारीख 2026 2025 2024
01 116 153 141
02 130 139 216
03 107 104 170
04 171 227 212
05 150 180 190
06 153 166 172

....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed