फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Approval to hand over Delhi-Rohtak road to NHAI

Noida News: दिल्ली-रोहतक रोड को एनएचएआई को सौंपने को मंजूरी

Tue, 04 Mar 2025 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Approval to hand over Delhi-Rohtak road to NHAI
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सैद्धांतिक रूप से सहमति के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री ने लगाई मुहर
विज्ञापन

--------------
13 किमी लंबे रोड को हाईवे में बदलने का मार्ग प्रशस्त
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को पीरागढ़ी चौक से टिकरी बॉर्डर तक करीब 13 किमी लंबे दिल्ली-रोहतक रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस निर्णय को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दी है। इससे मार्ग को विश्वस्तरीय हाईवे में बदलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य दिल्ली-हरियाणा के बीच यात्रा को सुगम बनाना, सड़क की स्थिति में सुधार लाना और यातायात को और बेहतर बनाना है। यह निर्णय मोदी सरकार के डबल इंजन विकास मॉडल का हिस्सा है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और गडकरी की सहमति से हम दिल्ली-रोहतक रोड को एनएचएआई को सौंपने के लिए आगे बढ़े हैं। यह कदम यातायात की सुगमता, संपर्क की मजबूती और बेहतर सड़क अवसंरचना के लिए है। हम दिल्ली से विभिन्न राज्यों को जोड़ने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को एनएचएआई को सौंपने की प्रक्रिया में हैं, ताकि भारत के राजमार्ग नेटवर्क को मजबूत किया जा सके। इस फैसले से दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा में तेजी आएगी और सड़कों का रखरखाव भी बेहतर होगा। यह कदम मोदी सरकार की विशाल सड़क विकास योजनाओं का हिस्सा है, जो भारत के राजमार्ग नेटवर्क को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article