{"_id":"64f8891ae50b3fddb201eee9","slug":"applications-for-the-second-spot-round-counseling-in-btech-llb-program-in-ipu-will-start-from-today-noida-news-c-340-1-del1011-23875-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईपीयू में बीटेक-एलएलबी प्रोग्राम में दूसरे स्पाट \nराउंड की काउंसलिंग के लिए आज से होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईपीयू में बीटेक-एलएलबी प्रोग्राम में दूसरे स्पाट राउंड की काउंसलिंग के लिए आज से होंगे आवेदन
विज्ञापन
-10 सितंबर तक दोनों प्रोग्राम के लिए आवेदक करा सकते हैं ऑन लाइन पंजीकरण अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के बीटेक और एलएलबी प्रोग्राम में दाखिले के लिए दूसरे स्पॉट राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया बृहस्पतिवार (आज) से शुरू होने जा रही है। इन दोनों प्रोग्राम के लिए योग्य आवेदक 10 सितंबर तक 500 रुपये की काउंसलिंग भागीदारी शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। जिन आवेदकों ने आवेदन शुल्क के 1500 रुपये या एक हजार रुपये की काउंसलिंग भागीदारी फीस अभी तक जमा नहीं कराई है, वे इसे भी 10 सितंबर तक जमा करा सकते हैं।
छात्रों को विकल्प चयन का अवसर 11 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। इस स्पॉट राउंड सीट आवंटन परिणाम 13 सितंबर को जारी होगा। सीट आवंटन के बाद 60 हजार रुपए की पार्ट एकेडेमिक फीस 17 सितंबर तक जमा करनी है। छात्रों को 18 सितंबर तक आवंटित इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना है। ऐसा न करने वाले विद्यार्थियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं, वे दाखिले की दौड़ से बाहर भी हो सकते हैं। इन कोर्सेज व दाखिला प्रक्रिया की जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट पर https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in उपलब्ध है। छात्र इन वेबसाइट पर जाकर संपूर्ण जानकारी ले सकते हैं।