{"_id":"6467794fce31189a510cd524","slug":"application-process-started-in-ug-and-diploma-courses-in-desu-noida-news-c-340-1-del1011-13766-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीईएसयू में यूजी व डिप्लोमा कोर्सेज में आवेदन प्रक्रिया शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीईएसयू में यूजी व डिप्लोमा कोर्सेज में आवेदन प्रक्रिया शुरु
विज्ञापन
-पीजी व पीएचडी कोर्सेज के लिए जल्द शुरु होंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय(डीईएसयू) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के स्नातक और डिप्लोमा कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इन कोर्सेज में 31 मई तक आवेदन किया जा सकता है। दाखिले के लिए पहली प्राथमिकता बारहवीं में सर्वश्रेष्ठ चार विषयों के अंकों की मेरिट होगी। जबकि दूसरी प्राथमिकता सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) रहेगी।
वहीं फुल टाइम डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिले कंप्यूटर आधारित कॉमन एंट्रेस टेस्ट में प्राप्त रैंक के आधार पर होंगे। इसके लिए टेस्ट डीईएसयू की ओर से जून के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। पीजी एमटेक प्रोग्राम, एमसीए प्रोग्राम, एमएससी मेडिकल लैब साइंस व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरु की जाएगी। विवि में 85 फीसदी सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी। दाखिले के लिए आवेदन डीईएसयू की वेबसाइट www.desu.ac.in के माध्यम से किया जा सकता है।