{"_id":"604682c68ebc3e592071d782","slug":"appeal-for-change-in-reservation-based-on-caste-data-grnoida-news-noi570080870","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिगत आंकड़ों के आधार पर आरक्षण में बदलाव की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिगत आंकड़ों के आधार पर आरक्षण में बदलाव की अपील
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सभी सीटों पर आरक्षण लागू किया है। इस पर 12 से अधिक आपत्तियां दर्ज की गई हैं। लोगों ने आपत्तियों में जातिगत आंकड़ों का हवाला देकर आरक्षण में बदलाव की अपील की है। साथ ही सीटों को अनारक्षित करने की मांग की है, ताकि हर वर्ग को दावेदारी पेश करने का मौका मिल सके। वहीं, प्रशासन सभी आपत्तियों का 12 मार्च तक निस्तारण कर अंतिम प्रकाशन करेगा।
प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य के पांच, ब्लॉक प्रमुख के तीन, ग्राम प्रधान के 88 और क्षेत्र पंचायत के 119 पदों का जातिगत आरक्षण किया था। इस पर 88 ग्राम पंचायतों के लोगों से आपत्तियां मांगी गई थीं। सोमवार को आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन था। अफसरों ने बताया कि जेवर ब्लॉक के प्रमुख पद पर आपत्ति दर्ज की गई है। आपत्ति करने वालों ने पद को अनारक्षित श्रेणी में करने की मांग की है, जो अभी अनुसूचित जाति महिला वर्ग में है।
वहीं, जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर एक को भी अनुसूचित जाति महिला वर्ग से अनारक्षित करने की मांग की है। हवाला दिया गया है कि सभी वर्ग को चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए। अफसरों ने बताया कि 10 से 12 मार्च के बीच जिला स्तरीय समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। इसके बाद आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
10 से अधिक ग्राम पंचायतों पर भी आपत्तियां
जिला प्रशासन को ग्राम पंचायत मंगरौली, लोदाना, करोल, मंडपा, जेवर खादर, सुनारसी, जहांगीरपुर, गोविंदगढ़ आदि पर आपत्तियां मिली हैं। सभी जगह जातिगत आंकड़ों का हवाला देकर आरक्षण में बदलाव करने की मांग की गई है। ग्रामीण सीटों को अनराक्षित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बिसरख ब्लॉक में मौजूद रही छह ग्राम पंचायतों के निवासियों ने संयुक्त आपत्ति दी है, वो पहले की तरह छह ग्राम पंचायत ही रखने की मांग कर रहे हैं।
पंचायत चुनाव पर ग्रामीणों ने की बैठक
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर आरक्षण घोषित होने के बाद लोगों ने दावेदारी पेश करना शुरू कर दिया है। सोमवार को दादरी के बढ़पुर गांव में देवेंद्र भाटी के निवास पर ग्रामीणों ने पंचायत की। इस दौरान जिला पंचायत के वार्ड नंबर दो से महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। वार्ड नंबर दो में कैचडा वारसाबाद में 4803, दुरियाई में 3153, गिरधरपुर में 1632, दुजाना में 8299, बिसनूली में 3153, बादलपुर में 3587, बढ़पुरा में 3339, बंबावड में 4450, कूड़ीखेड़ा में 1634, महावड़ में 2440, शादीपुर छिड़ौली में 2174 और कल्दा में 1102 मत हैं। दुजाना में सबसे अधिक और कल्दा में सबसे कम वोटर हैं। प्रशासन ने वार्ड का पद ओबीसी महिला वर्ग में आरक्षित किया है। किसान नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार महिला उम्मीदवार को मैदान में उतरा जाएगा। मौके पर रामे प्रधान, सरजीत, कृष्णपाल सिंह, जगनवीर, रामकला, बिरेंद्र भाटी और राकेश कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।