फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Another pubg partner lover or cross border conspiracy

Noida News: एक और पबजी पार्टनर प्रेमी या फिर सरहद पार की साजिश

Thu, 13 Jul 2023 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Another pubg partner lover or cross border conspiracy
एक और पबजी पार्टनर प्रेमी या फिर सरहद पार की साजिश
विज्ञापन

पाकिस्तान से वायरल वीडियो में एक युवक ने सुनाई सीमा की एक और प्रेम कहानी
सीमा हैदर बोली-युवक को नहीं पहचानती, बदनाम करने के लिए रची जा रही साजिश


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान से वायरल वीडियो में एक युवक दावा कर रहा है कि सचिन से पहले सीमा हैदर ने पबजी पर उससे न केवल पहचान बढ़ाई थी बल्कि सब कुछ छोड़कर उसके पास आने के लिए भी कहा। युवक का कहना है कि क्रिकेट की शौकीन सीमा विश्वकप मैच देखने के लिए हिंदुस्तान गई। इसके बाद वह पाकिस्तान लौट आएगी। वहीं, सीमा ने सांभा नामक इस युवक के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।
वायरल वीडियो में फ्रीलांसर पत्रकार सांभा से बात कर रहा है। इसमें सांभा का कहना है कि वह सीमा को दो साल से जानता है। सीमा पबजी की शौकीन है लेकिन वह क्रिकेट ज्यादा पसंद करती है। पबजी पर खेलते समय सीमा ने उसका मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद वह चैटिंग और कॉल करने लगी। सीमा गहने आदि बेचकर उसके पास आने के लिए तैयार थी लेकिन वह तैयार नहीं था। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जल्द वह सीमा की चैटिंग आदि भी उजागर करेगा।
विज्ञापन

इस बारे में सीमा हैदर का कहना है कि वह इस युवक को जानती भी नहीं है। वह क्रिकेट की अधिक शौकीन नहीं है, लेकिन भारत-पाक का मैच देख लेती है। कुछ लोग उसके भारत आने और सचिन से शादी करने से कुंठित हैं, इसलिए बदनाम करने की नीयत से इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
‘ठकुराइन’ शब्द के इस्तेमाल से राजपूत सभा नाराज
राजपूत उत्थान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने सीमा हैदर के नाम के आगे ‘ठकुराइन’ शब्द के इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताते हुए नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सीमा को ‘ठकुराइन’ शब्द उपयोग करने का अधिकार नहीं है। सीमा ने राजपूत समाज को अपमानित किया है। उसके पाकिस्तान में जाति-बिरादरी का कोई अता-पता नहीं है और यहां जिस युवक के पास आई है। वह भी राजपूत यानी ठाकुर नहीं है। राजपूत शब्द कोई लड्डू नहीं जो कोई भी दुकान पर जाकर खरीद ले। सिंह ने शासन-प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed