{"_id":"6a0b2d9a863506e38e056739","slug":"another-aadhaar-counter-will-open-in-the-post-office-grnoida-news-c-1-noi1095-4296920-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पोस्ट ऑफिस में एक और आधार काउंटर खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पोस्ट ऑफिस में एक और आधार काउंटर खुलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार होगा कम, अब प्रतिदिन 200 से अधिक लोगों को मिल सकेगी सुविधा
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-19 स्थित डाक विभाग के आधार केंद्र में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए मंगलवार से एक अतिरिक्त आधार काउंटर शुरू किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही भीड़ और लंबी कतारों को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद आधार कार्ड बनवाने और सत्यापन कराने आने वाले लोगों को पहले की तुलना में कम इंतजार करना पड़ेगा। कई बार भीड़ की वजह से लोगों को एक दो दिन तक दिक्कत होती है। हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि केंद्र पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आधार से जुड़े कार्यों के लिए पहुंच रहे हैं। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 150 लोगों के नए आधार कार्ड बनाने, अपडेट और आधार वेरिफिकेशन का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीसरा काउंटर शुरू होने के बाद प्रतिदिन 200 से अधिक लोगों के आधार संबंधी कार्य किए जा सकेंगे। इससे न केवल कार्य क्षमता बढ़ेगी बल्कि लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। विभाग का कहना है कि आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर और सुविधाएं बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।