फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   animals foraging for fodder amidst the garbage

Noida News: कूड़े के बीच चारा तलाश रहे लावारिश पशु

Fri, 09 Oct 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
animals foraging for fodder amidst the garbage
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सूरजपुर क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जहां प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य कचरा बिखरा पड़ा है। इस गंदगी के बीच लावारिश पशु खाने की तलाश में कूड़ा खा रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय स्तर पर कूड़े का उचित निस्तारण नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खुले में पड़ा कचरा पर्यावरण और स्वच्छता के लिए भी चिंता का विषय है। निवासी आशुतोष ने बताया कि यह स्थिति यहां जगह-जगह है, अब जरूरत है कि संबंधित विभाग नियमित सफाई कराए, कूड़ा उठाने की व्यवस्था दुरुस्त करे और बेसहारा पशुओं के संरक्षण के लिए उचित कदम उठाए, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed