फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anil Chonkar became the president of the Jewar Bar Association

Noida News: अनिल छोंकर बने जेवर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sat, 03 Jan 2026 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Anil Chonkar became the president of the Jewar Bar Association
- शनिवार को जेवर तहसील बार एसोसिएशन का हुआ चुनाव, गौरव गौड़ बने सचिव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी/जेवर। तहसील जेवर बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर शनिवार को चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल छोंकर ने जीत दर्ज की है। जबकि सचिव पद पर गौरव गौड़ चुने गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार को चुना गया है।

अध्यक्ष पद पर अनिल छोंकर को कुल 100 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदी रविंद्र सिंह को 46 मत मिलें। वहीं सचिव पद पर गौरव गौड़ ने अपने प्रतिद्वंदी चंद्रपाल सिंह को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार ने जीत हासिल की। चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं के हित, बार की बुनियादी समस्याएं, सुविधाओं का विस्तार और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दे प्रमुख रहें। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया है। वहीं उपाध्यक्ष, लेखा परीक्षक व सहसचिव पद पर निर्विरोध चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर केशव कुमार, सहसचिव पद पर विवेक कुमार और लेखा परीक्षक पद पर ललित कुमार को निर्विरोध चुना गया। इन पद पर केवल एक ही नामांकन भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed