फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry student reached the transgender organization in greater noida

ग्रेटर नोएडा : सीमा नहीं समीर बनना चाहती है आपकी बेटी, उसे भूल जाएं...

Wed, 11 Aug 2021 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 03:48 AM IST
सार

  • मां ने लड़कों की तरह बाल कटवाने से रोका तो नाराज होकर ट्रांसजेंडर संगठन के पास पहुंच गई छात्रा 
  • बेटी की तलाश कर रहे परिजनों को ट्रांसजेंडरों ने भेजा मैसेज, दिल्ली पुलिस के हस्तक्षेप पर घर लौटी 

विज्ञापन
Angry student reached the transgender organization in greater noida
demo pic - फोटो : demo pics

विस्तार

मां ने 12वीं पास छात्रा को लड़कों की तरह बाल कटवाने से रोका तो बीते शुक्रवार को वह नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। सोशल मीडिया के जरिये छात्रा दिल्ली में एक ट्रांसजेंडर संगठन के संपर्क में आ गई। काफी तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो छात्रा के परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।

विज्ञापन


इसी बीच ट्रांसजेंडर संगठन ने परिजनों को मेसेज भेजकर जानकारी दी कि वे अपनी बेटी की तलाश नहीं करें। उसे भूल जाएं, क्योंकि वह सीमा (काल्पनिक नाम) नहीं, समीर बनना चाहती है। इसके बाद परिजनों ने दिल्ली पुलिस की मदद से छात्रा से मुलाकात की और उसे आश्वासन दिया कि उसके बेटा बनकर रहने से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। तब जाकर छात्रा घर लौटी।
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी ग्रेनो प्राधिकरण के कर्मचारी ने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी सीमा बचपन से लड़कों के कपड़े पहनती है और बाल भी बॉय कट रखती है। कोरोना के कारण कुछ महीने से वह बाल नहीं कटवा पाई थी। इससे उसे परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह बाल बॉय कट कराने की जिद कर रही थी। इस पर उसकी मां ने बाल कटवाने से मना कर दिया। इधर, कुछ दिन से वह चुपचाप किसी से मोबाइल पर बात करती थी। इसका भी मां ने विरोध किया था। इससे नाराज होकर शुक्रवार को सीमा घर छोड़कर चली गई।

काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को मोबाइल पर ट्रांसजेंडर संगठन का मेसेज आया। इसमें लिखा था कि सीमा अपनी मर्जी से उनके पास आई है और वह समीर बनकर रहना चाहती है। इसलिए उसकी तलाश नहीं करें। हालांकि, दिल्ली पुलिस की मदद से छात्रा सकुशल घर लौट आई।


‘अब राखी बंधवाए तो भी एतराज नहीं’
छात्रा की मां का कहना है कि उनका कोई बेटा नहीं है। बड़ी बेटी लड़कों की तरह रहती है। उन्होंने कभी इसका विरोध नहीं किया, लेकिन 12वीं पास करने बाद वह कॉलेज में प्रवेश ले रही है। बॉय कट बालों में वह अन्य लड़कियों से अलग दिखती, इसलिए बाल कटवाने से रोका था। अब वह बेटा बनकर रहे और छोटी बहनों से राखी बंधवाए तो भी ऐतराज नहीं है। पिता का कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि बेटी उनकी बात मानकर घर लौट आई। वह जैसे चाहे रह सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed