फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry residents blocked outside the society due to closure of lift

Noida News: लिफ्ट बंद होने से नाराज निवासियों ने सोसाइटी के बाहर लगाया जाम

Sun, 03 Dec 2023 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Angry residents blocked outside the society due to closure of lift
लिफ्ट बंद होने से नाराज निवासियों ने सोसाइटी के बाहर लगाया जाम
विज्ञापन

- महागुन मायवुड सोसाइटी के निवासियों ने लगाया आरोप, लंबे समय से बंद हैं कई लिफ्ट
- नोएडा स्थित बिल्डर कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सुनवाई न होने पर सोसाइटी के बाहर लगाया जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। महागुन मायवुड्स सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के नोएडा सेक्टर-63 स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहां उनकी बात नहीं सुनी गई। इससे नाराज निवासियों ने ग्रेनो वेस्ट में आकर सोसाइटी के बाहर जाम लगा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन मेंटेनेंस शुल्क लेने के बाद भी कार्य नहीं करा रहा है। सोसाइटी की कई लिफ्ट लंबे समय से बंद हैं। पानी और बिजली का बिल भी बकाया है। इससे लोगों को परेशानियां हो रही है। करीब दो घंटे तक जारी रहे विरोध प्रदर्शन के बाद बिसरख पुलिस ने समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद निवासियों ने विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया।
दरअसल, महागुन मायवुड् सोसाइटी के निवासी शनिवार सुबह सेक्टर-63 स्थित महागुन बिल्डर कार्यालय पर पहुंचे। काफी देर तक प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद भी लेकिन बिल्डर की ओर से उनकी बात नहीं सुनी गई। आक्रोशित निवासी ग्रेटर नोएडा वेस्ट पहुंचे। यहां पर निवासियों ने सोसाइटी के बाहर रोड जाम करके अपनी मांंगें पूरी कराने पर अड़ गए। निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। निवासियों ने आरोप गलाया कि सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। हर माह मेंटेनेंस का पैसा दिया जाता है, लेकिन कोई काम नहीं होता है। कई लिफ्ट लंबे समय से बंद पड़ी है और निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रबंधन ने लिफ्ट कंपनी को पूरे पैसा नहीं दिए गए है। सोसाइटी में करीब 7 से 8 लिफ्ट ऐसी हैं जो काम नहीं करती है। साथ ही जो चालू है उनके रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा है। सोसाइटी के लोगों के जाम करने की सूचना मिलने पर बिसरख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया कि बिल्डर से उनकी समस्याओं को दूर कराया जाएगा। इसके बाद ही निवासियों ने जाम खोला।
विज्ञापन

निवासियों के प्रदर्शन से लगा लंबा जमा



ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में निवासियों के बिल्डर के खिलाफ मार्ग पर प्रदर्शन करने से लंबा जाम लग गया। निवासियों के जाम लगाने के कारण मार्ग के दोनोें ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे वाहन चालकों व सवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने निवासियों को समझाया। इसके बाद यातायात सुचारू करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महागुन मंत्रा-एक और दो के निवासियों ने किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। महागुन मंत्रा-एक और दो के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के विरोध में प्रदर्शन किया। महागुन मंत्रा-1 सोसाइटी निवासी देवेंद्र जाखड़, दीपक तिवारी, वैभव नेगी ने बताया कि मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूल करने के बाद भी सुविधाएं मुहैया नहीं हो रही हैं। महागुन मंत्रा एक व मंत्रा दो की हालत बद से बदतर हो चुकी है। यहां भी कर्मचारियों को समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण साफ सफाई व रखरखाव ठीक से नहीं हो पा रहा है। खरीदारों ने बिल्डर को पूरा पैसा दे दिया है। इसके बाद भी फ्लैटों की रजिस्ट्री दो साल से नहीं हो रही है। खरीदारों ने कहा कि मालिकाना हक नहीं मिला तो रजिस्ट्री के मुद्दे को लेकर न्यायालय जाएंगे। इस दौरान राजेश गुप्ता, विकास कुमार सिंह, मोहित चोपड़ा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed