फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angered by marriage, the metro worker himself created a kidnapping drama

परिजन के शादी कराने से नाराज होकर किया अपहरण का नाटक

Fri, 13 Dec 2019 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Angered by marriage, the metro worker himself created a kidnapping drama
शादी से नाराज होकर मेट्रोकर्मी ने खुद रचा अपहरण का नाटक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मुरादनगर के मेट्रो कर्मचारी मनीष ने खुद के अपहरण का नाटक रचा था। वह अपनी बाइक, एक जूता और आईकार्ड डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर अपने दोस्तों के पास बंगलूरू चला गया था। बंगलूरू पहुंची सूरजपुर कोतवाली उसे वापस ले आई है। पुलिस के मुताबिक, परिजनेां के दबाव में मेट्रोकर्मी को शादी करनी पड़ी थी। इससे नाराज होकर वह बंगलूरू चला गया था।
गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर बृज विहार निवासी वीरेंद्र पाल सिंह ने सूरजपुर कोतवाली में 8 दिसंबर को बेटे मनीष के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी सुबह से मनीष संदिग्ध हालात में लापता था और उसका मोबाइल तड़के 5 बजे से स्विच ऑफ था। मनीष की बुलेट बाइक, एक जूता और आईकार्ड डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद होने पर परिजन को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने अपहरण की रिपोर्ट सूरजपुर कोतवाली में दर्ज करा दी थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि मनीष की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और ना ही कोई विवाद हुआ था। मनीष के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की गई। वहीं, पुलिस को यह भी पता चला कि अपहरण की घटना से ठीक एक माह पहले ही मनीष का विवाह हुआ था। इसी बीच पुलिस को मनीष के बंगलूरू में होने की जानकारी मिली। वह वहां अपने दोस्तों के साथ था। पुलिस उसे बंगलूरू से ग्रेटर नोएडा ले आई। वहीं, मनीष के पिता वीरेंद्र पाल सिंह ने फोन कर बताया कि उनका बेटा पारिवारिक कारणों से स्वयं लापता हो गया था।
विज्ञापन

ओला कैब बुक कर पहुंचा स्टेशन, महिला मित्र को भी की कॉल
पुलिस के मुताबिक, मनीष ने खुद के अपहरण का नाटक रचकर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। उसने दूसरे नंबर से ओला कैब बुक की और दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से बंगलूरू पहुंच गया। मनीष ने वहां जाकर एक आईटी कंपनी में जॉब भी तलाश ली थी और अपनी महिला मित्र को बंगलूरू आने के लिए कॉल कर दी थी। लेकिन इससे पहले ही ओला कैब और महिला मित्र का पता लगाकर पुलिस ने मनीष को ग्रेटर नोएडा ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि परिजन के दबाव में उसने शादी की थी। इससे वह नाराज होकर बंगलूरू चला गया था। वहां उसने नौकरी तलाश कर ली थी और अपनी महिला मित्र को भी वहां आने के लिए कॉल की थी। वह बंगलूरू से आने को तैयार नहीं था। उसे समझा-बुझाकर सकुशल ले आया गया है। - जितेंद्र दीखित, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed