फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anandeshwar pandey suspended

हैंडबॉल महासंघ के अध्यक्ष ने महासचिव आनंदेश्वर पांडेय को किया निलंबित

Mon, 14 Sep 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Anandeshwar pandey suspended
हैंडबॉल महासंघ के अध्यक्ष ने महासचिव आनंदेश्वर पांडेय को किया निलंबित
विज्ञापन

भारतीय हैंडबॉल महासंघ के अध्यक्ष एम रामासुब्रहमणि ने रविवार को महासचिव आनंदेश्वर पांडेय को निलंबित कर दिया। आनंदेश्वर ने कार्रवाई को गैरकानूनी करार दिया। पांडेय भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष भी हैं।
रामासुब्रहमणि ने पुष्टि की, उन्होंने पांडेय को निलंबित कर दिया क्योंकि उनके खिलाफ सदस्यों ने कई शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।
विज्ञापन

रामासुब्रहमणि से जब पूछा गया कि किस तरह की शिकायतें उन्हें मिली थी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। दूसरी तरफ, आनंदेश्वर पांडेय ने रामासुब्रहमणि को पत्र भेजकर उनकी कार्रवाई को ‘गैरकानूनी और असंवैधानिक’ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हैंडबॉल महासंघ के संविधान के अनुसार अध्यक्ष द्वारा किसी पदाधिकारी के निलंबन के लिए कार्यकारी समिति और फिर आम सभा से मंजूरी मिलना आवश्यक है।

पांडेय ने लिखा, ‘इस तरह (पदाधिकारी को निलंबित करना) की शक्तियां कार्यकारी समिति के पास हैं तथा कार्यकारी समिति की सिफारिशों को आम सभा की मंजूरी मिलना आवश्यक है।’
आनंदेश्वर पांडेय ने बताया कि नियमों की अनदेखी करके हैंडबॉल एसोसिएशन से हटाया गया है। 27 को एसोसिएशन की बैठक में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed