{"_id":"668ae20b83573e3de30212f4","slug":"an-elderly-contractor-working-in-the-authority-committed-suicide-grnoida-news-c-23-1-vns1013-34798-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण में ठेकेदारी करने वाले बुजुर्ग ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण में ठेकेदारी करने वाले बुजुर्ग ने की आत्महत्या
विज्ञापन
सेक्टर ओमीक्रॉन वन-ए स्थित घर पर शनिवार शाम लगाई फांसी
मौके से सुसाइड नोट बरामद, किसी को दोषी नहीं ठहराया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदारी करने वाले एक बुजुर्ग ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शनिवार शाम ठेकेदार का शव कमरे में लटका हुआ मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह बीमारी के कारण तनाव में थे। उन्होंने आत्महत्या के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया।
मूलरूप से कन्नौज के कासीगांवा निवासी महेंद्र ठाकुर (61) ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन वन-ए में किराये पर रहते थें। वो 20 वर्ष से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग में ठेकेदारी कर रहे थे। शनिवार शाम को उन्होंने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वो अकेले रहते थे। पड़ोसियों के घर पहुंचने पर दरवाजा बंद मिला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो बुजुर्ग का फंदे पर लटका मिला। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसे फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है।
सुसाइट नोट में यह लिखा
पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में उन्होंने बीमारी से परेशान होने के बारे में लिखा है। आत्महत्या के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया। पोस्टमार्टम के बाद शव पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को सौंपने के बारे में लिखा है। साथ ही परिजनों के आने पर सामान उनको सौंपने के बारे में कहा है।
विज्ञापन
पत्नी की हो चुकी है मौत, अकेले रहते थे
पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। दो बेटियां है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी कानपुर में पढ़ रही है। वहीं, शहर के लोग आत्महत्या की सूचना से काफी दुखी है। वो पिछले 20 वर्ष से काम कर रहे थे। ऐसे में शहर के ज्यादातर लोग उनको जानते थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जांच में पता चला है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। उसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। -अशोक कुमार शर्मा, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
.