फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An atmosphere of terror is being created in the name of SIR.

Noida News: एसआईआर के नाम पर बना रहे दहशत का माहौल

Tue, 28 Oct 2025 01:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 28 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
An atmosphere of terror is being created in the name of SIR.
फोटो 11 डिंपल यादव
मैनपुरी। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा साफ नहीं है। एसआईआर कराने के नाम पर सरकार देश भर में दहशत का माहौल बना रही है। जनता का रुख देख केंद्र की सरकार हताश है। निष्पक्ष मानी जाने वाली एजेंसियां सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। वे सोमवार को आवास विकास कॉलोनी में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक न जाने कितने चुनाव हुए हैं। क्या सभी अलोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं। भाजपा सरकार की मंशा साफ नहीं है। चुनाव से पहले आखिर एसआईआर कराने की सरकार का इरादा क्या है। उन्होंने सवाल उठाया कि पूरे देश में एसआईआर कराने के पीछे चुनाव आयोग का मकसद क्या है। आयोग किसको लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।सांसद ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। किसान खाद के लिए जूझ रहा है। मंडियों में किसानों का धान बहुत कम कीमत पर खरीदा जा रहा है। शिकायताें की सुनवाई नहीं होने से किसान परेशान है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, प्रेम विलास यादव, घनश्याम यादव, रामनरायन बाथम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed