फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ambulence will reach in 15 mintus

अब 20 की जगह 15 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस

Thu, 27 Jun 2019 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
ambulence will reach in 15 mintus
अब 20 की जगह 15 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस
विज्ञापन

जिले को मिली पांच नई 108 एंबुलेंस, 14 हुई संख्या, जिलाधिकारी और सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। किसी भी आपात स्थिति में घटनास्थल पर एंबुलेंस अब 15 मिनट में पहुंचेगी। पहले 20 मिनट में यह सेवा मिलती थी। नई समयसीमा के अनुसार इसके अंतर को कम कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जिले को 108 की पांच नई एंबुलेंस मिलने के साथ ही इसकी शुरुआत कर दी गई है। जिलाधिकारी और सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। जिले में पहले 108 की 9 एंबुलेंस थी। जो घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में लेकर जाती थी। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है। अब 5 नई मिल गई हैं। कुल संख्या 14 हो गई है। अभी तक फोन करने के अधिकतम 20 मिनट के अंदर एंबुलेंस को घटनास्थल पर पहुंचाना होता था। लेकिन नई एंबुलेंस के बाद इस समय सीमा में 5 मिनट कम कर दिया गया है। हेड ऑफ ऑपरेशन शोभित त्यागी ने बताया कि 108 की 5 नई एंबुलेंस आने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 मिनट के अंदर सुविधा उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि इसे मोबाइल ऐप से भी जोड़ा जा रहा है। ताकि एंबुलेंस की लोकेशन के बारे में पता चल सके। इस पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं, जिले में 102 एंबुलेंस की 17 एंबुलेंस हैं। ये गर्भवती महिलाओं को अस्पताल छोड़ने और घर ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इनकी भी संख्या जल्द बढ़ेगी।
यहां खड़ी होंगी एंबुलेंस
1- महामाया फ्लाईओवर
2- परी चौक
3- गलगोटिया यूनिवर्सिटी
4- कासना मेडिकल कॉलेज
5- बादलपुर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed