फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ambulance stuck in mud for two hours carrying patient

मरीज को लेकर दो घंटे कीचड़ में फंसी एंबुलेंस

Thu, 09 Sep 2021 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in mud for two hours carrying patient
मरीज को लेकर कीचड़ में फंसी निजी अस्पताल की एंबुलेंस। - फोटो : Grnoida
दनकौर। बाईपास रोड पर मंगलवार शाम मरीज को ले जा रही एंबुलेंस कीचड़ में फंस गई। ऐसे में मरीज को दूसरी गाड़ी से अस्पताल भेजना पड़ा। वहीं, करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। लोगों का आरोप है कि बाईपास रोड पर गड्ढों और जलभराव से खासी दिक्कत होती है। इसको दुरुस्त कराने के लिए शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि एक वर्ष से बाईपास रोड पर जलभराव हो रहा है। मंगलवार शाम एक प्राइवेट अस्पताल की एंबुलेंस कीचड़ में फंस गई। चालक ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। वहीं, मरीज की हालत खराब होते देख लोगों ने दूसरी गाड़ी से उसे अस्पताल भेजा। स्थानीय निवासी गौरव नागर ने बताया कि मुख्य रोड को ठीक कराने को लेकर उन्होंने यमुना प्राधिकरण के अधिकारी समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। इस रोड पर हो रहे जलभराव की वजह से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रोड यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को भी जोड़ता है। लोगों का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed