फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ambedkar's life inspires us to live with self-respect: Indraj

आत्मसम्मान से जीने की प्रेरणा देता है आंबेडकर का जीवन : इंद्राज

Sun, 28 Sep 2025 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar's life inspires us to live with self-respect: Indraj
डीयू में समाज कार्य विभाग ने राष्ट्रीय आत्मसम्मान दिवस मनाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन सत्य और आत्म-सम्मान से जीने की प्रेरणा देता है। दिल्ली सरकार उनके आदर्शों पर चलकर न्याय, समानता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है। ये बातें समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय आत्म-सम्मान दिवस कार्यक्रम में कहीं।



उन्होंने कहा कि 27 सितंबर 1951 को डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए नेहरू सरकार से इस्तीफा दिया था इसलिए यह दिन राष्ट्रीय आत्म-सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये केवल आंबेडकर का व्यक्तिगत निर्णय नहीं बल्कि पूरे समाज को न्याय और समानता की राह पर ले जाने वाला ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति, विवाह और उत्तराधिकार में समान अधिकार दिलाने का प्रयास किया लेकिन उस समय की सरकार ने इसकी अनदेखी की। आंबेडकर का पूरा जीवन गरीब, दलित, वंचितों और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए समर्पित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed