फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amazon delivery boy, two arrested for robbing women of chains

गाजियाबाद और चंदौसी के ध्यानार्थ : महिलाओं से चेन लूटने वाले अमेजॉन के डिलिवरी बॉय समेत दो गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Amazon delivery boy, two arrested for robbing women of chains
महिलाओं से चेन लूटने वाले अमेजॉन के डिलिवरी बॉय समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन


- स्कूल बस के स्टॉप, मदर डेयरी और मार्केट के आसपास करते थे लूट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। महिलाओं से सोने की चेन लूटने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक अमेजॉन कंपनी का डिलिवरी बॉय है। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक, लूटी गई दो चेन, तीन हजार रुपये, चाकू और तमंचा बरामद किया है। दोनों की पहचान बुलंदशहर निवासी शान मोहम्मद और चंदौसी निवासी श्रीकांत दुबे के रूप में हुई है। इनमें श्रीकांत दुबे डिलिवरी बॉय है। दोनों बदमाशों ने गाजियाबाद के एक स्नेचर गैंग से ट्रेनिंग ली थी।

कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश खोड़ा में रहते थे। बरामद दो चेन सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र में जबकि एक चेन सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में लूटी गई थी। दोनों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। नोएडा के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि ये दोनों बदमाश हाल से ही लूटपाट करना शुरू किया था। इन दोनों बदमाशों ने गाजियाबाद के दो बदमाशों से ट्रेनिंग ली थी। जिन बदमाशों ने इन दोनों को ट्रेंनिंग दी थी वे दोनों जेल में हैं।
विज्ञापन

राहुल और नकीम नामक गाजियाबाद के बदमाशों को इंदिरापुरम पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। इन दोनों के जेल जाने के बाद शान मोहम्मद व श्रीकांत दुबे लूट पाट करना शुरू कर दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किसी से पैसे उधार लिए थे। इसे चुकाने के लिए चेन लूट की पहली घटना करीब चार महीने पहले की थी। इसके बाद लगातार वारदात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




210 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला

एसीपी तृतीय सौम्या सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी से पहले करीब 210 सीसीटीवी कैमरे देखे गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये लोग अलग अलग बाइक से आगे पीछे चलते थे। आगे की बाइक पर श्रीकांत रहता था जो रेकी करता था। उसके बताने के बाद पीछे से आ रहा शान मोहम्मद रेकी की गई महिला से लूट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed