फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allotment of 21 industrial plots cancelled due to non-construction

Noida News: निर्माण नहीं करने पर 21 औद्योगिक भूखंड के आवंटन निरस्त

Thu, 26 Feb 2026 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Allotment of 21 industrial plots cancelled due to non-construction
ग्रेटर नोएडा। वर्ष 2011 में उद्योग लगाने के लिए जमीन आवंटित होने के बाद भी निर्माण नहीं करने पर 21 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन निरस्त कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को ऐसे आवंटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर पहुंचे। इनमें आवंटी ने इमारत का निर्माण कार्य पूरा होने का दावा कर आवंटन बहाल करने की मांग की। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि आवंटन के दो साल के अंदर निर्माण शुरू करना होता है। तीन साल का अतिरिक्त समय निर्माण पूरा करने के लिए भी प्राधिकरण स्वीकृत कर देता है। ऐसे में पांच साल का समय निर्माण करने के लिए होता है। जिनके आवंटन निरस्त किए गए हैं। उन्होंने 15 साल में भी निर्माण पूरे नहीं किए। शासन का निर्देश है कि उद्योग शुरू हों और लोगों को रोजगार मिलें। जमीन आवंटित करा कब्जे में रखने के लिए तो भूखंड नहीं दिए जा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed