{"_id":"6906214c0062bb9a900a5ddb","slug":"alleged-assault-for-dowry-case-registered-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-945-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दहेज के लिए मारपीट का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दहेज के लिए मारपीट का आरोप, केस दर्ज
Sat, 01 Nov 2025 08:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 01 Nov 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। विवाहिता ने अपने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेवर के मंगरौली रोड निवासी निकेता ने बताया कि उनकी शादी 2023 में गुरुग्राम के भोड़सी निवासी दर्पण सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कार की मांग पूरी न होने पर उन्हें ससुराल से निकाल दिया गया। निकेता के मुताबिक उसके पति दर्पण का अलीगढ़ निवासी युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन