फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of violation of standards in soak pit construction

Noida News: सोख्ता निर्माण में मानकों के उल्लंघन का आरोप

Mon, 24 Nov 2025 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 24 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Allegations of violation of standards in soak pit construction
धनघटा। विकासखंड हैसर बाजार की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जलनिकासी के लिए सोख्ता का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन, निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी के कारण समस्या जस की तस रहने की लोग आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए सोख्ता का निर्माण राज्य वित्त या 14वें वित्त से किया जाता है। एक मीटर गहराई और चौड़ाई वाले सोख्ता में एक मकान का पानी समा सकता है। अगर कई घरों का पानी निकालना है तो उस हिसाब से गड्ढे की गहराई और चौड़ाई बढ़ाई जाती है। रोहित कुमार, बालेंद्र, राम पूजन, केदारनाथ, शिवकुमार, रामभरोस आदि का कहना है कि सोख्ता की गहराई आधा मीटर है और चौड़ाई भी इतनी ही है। मानक की अनदेखी करके कराया जा रहा सोख्ता निर्माण सरकारी धन की बंदर बांट करना है।
विज्ञापन

अगर चार घरों का पानी बहाना है तो उसकी भी लंबाई चौड़ाई आधा ही मीटर रह जा रही है। गांव वालों ने सोख्ता निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव का कहना है कि एक मीटर गहरे और एक मीटर चौड़े सोख्ते के निर्माण पर 14000 रुपये व्यय किए जाते हैं। सोख्ता की लंबाई चौड़ाई अधिक है और कई घरों की जलनिकासी होनी है तो रकम बढ़ा दी जाती है। मानक की अनदेखी करके कार्य कराने वालों का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed