{"_id":"644d6e09956af0d7dc0d4f34","slug":"allegations-of-uproar-abuse-and-assault-on-the-funeral-procession-of-corruption-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-7415-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भ्रष्टाचार की शवयात्रा पर हंगामा, गाली-गलौंज व मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भ्रष्टाचार की शवयात्रा पर हंगामा, गाली-गलौंज व मारपीट का आरोप
विज्ञापन
फोटो:
भ्रष्टाचार की शवयात्रा निकालने पर हंगामा, मारपीट
- ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी का मामला, निवासियों ने पुलिस को दी शिकायत
- बिल्डर के बाउंसरों ने की गाली-गलौज, एक सुरक्षाकर्मी ने दो निवासियों से की मारपीट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में शनिवार को बिल्डर के खिलाफ भ्रष्टाचार की शवयात्रा निकालने पर जमकर हंगामा हुआ। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने 25-30 बाउंसरों को बुला लिया। बाउंसरों ने गाली-गलौज की। निवासियों ने इसका विरोध किया तो सुरक्षाकर्मी ने दो निवासियों के साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने निवासियों को शांत कराया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शवयात्रा निकाली गई। उसके बाद निवासियों ने सुरक्षाकर्मी समेत अन्य के खिलाफ बिसरख कोतवाली में शिकायत दी है।
मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से परेशान निवासी इको विलेज वन सोसाइटी निवासी पिछले सात दिनों से गेट नंबर एक पर बिल्डर के खिलाफ धरना दे रहे हैं। निवासी सुरक्षा व्यवस्था, अधूरा निर्माण और मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से परेशान हैं। निवासियों ने सोसाइटी के अंदर बिल्डर के खिलाफ भ्रष्टाचार की शवयात्रा निकालने की घोषणा की थी। एक दिन पूर्व की इसका संदेश व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया गया था। शनिवार की सुबह तय कार्यक्रम के तहत निवासियों ने धरना स्थल पर शवयात्रा निकालने की तैयारी शुरू की। आरोप है कि तभी बिल्डर ने 25 से 30 बाउंसरों को मौके पर बुला लिया। बाउंसर धरनास्थल के पास खड़े थे और निवासियों पर कटाक्ष कर रहे थे। आरोप है कि तभी कुछ बाउंसर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। निवासियों ने इसका विरोध किया। कुछ निवासी बाउंसरों के पास जाकर विरोध करने लगे। तभी एक सुरक्षाकर्मी ने दो निवासियों के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद निवासियों ने जमकर हंगामा किया। मेंटेनेंस टीम की सूचना पर बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और निवासियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के कार्रवाई करने के आश्वासन पर निवासी शांत हुए। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में निवासियों ने भ्रष्टाचार की शव यात्रा निकाली। उसके बाद निवासियों ने मारपीट की शिकायत पुलिस से की। निवासियों ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लिया है। वहीं घटना के बाद से निवासियों में बिल्डर के खिलाफ काफी रोष है। रविवार को निवासी बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे है।
बिजली काटने के विरोध में चौकी पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन
- ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो के 14 एवेन्यू सोसाइटी का मामला
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो के 14 एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप है कि सोसाइटी में कुछ निवासी अपने फ्लैटों के अंदर प्ले स्कूल व क्रैच का संचालन कर रहे हैं। बिल्डर ने इनके फ्लैटों की बिजली काट दी। आरोप है कि सोसाइटी के अन्य फ्लैटों में भी व्यावयासिक गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन
निवासियों के मुताबिक सोसाइटी में रहने वाली काफी दंपती नौकरीपेशा हैं। उनके बच्चों की देखभाल करने के लिए कई फ्लैटों के अंदर प्ले स्कूल व क्रैच का संचालन हो रहा है। हाल ही में बिल्डर ने अचानक प्ले स्कूल व क्रैच संचालन करने वाले फ्लैटों की बिजली काट दी। निवासियों ने इसकी शिकायत बिल्डर से लेकर प्रशासन व पुलिस से की, लेकिन मदद नहीं मिली। शनिवार को सोसाइटी के निवासियों ने सोसाइटी के बाहर स्थित पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। उसके बाद बिसरख कोतवाली प्रभारी के साथ बैठक की। पुलिस ने बिल्डर से समाधान निकालने के निर्देश दिए है। नेफोमा की सचिव प्रीति सिंह ने बताया कि सोसाइटी के फ्लैटों में ब्यूटी पार्लर, क्लीनिक समेत अन्य व्यवसायिक गतिविधियां हो रही हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। वहीं प्ले स्कूल की संचालिका अनामिका झा का कहना है कि उनके पास व्यवसाय का कोई साधन नहीं है। गुजारा करने के लिए प्ले स्कूल का संचालन कर रहे है, लेकिन बिजली कटने से काफी दिक्कत हो रही है। प्रदर्शन के दौरान नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान, अनामिका झा, भावना अग्रवाल, रीना, मोनिका सिंह, यशू जांगरा, नीतू सिंह, प्रतिभा श्रीवास्तव, सुनीता, संकेत, संज्ञा सिंह, अमिता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं गौड़ ग्रुप के मीडिया प्रभारी का कहना है कि सोसाइटी के कुछ निवासी खाली जगहों पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रहे हैं। निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है। सोसाइटी के सभी निवासियों से सहयोग की उम्मीद है। यह कार्रवाई निवासियों की भलाई के लिए है।