फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of illegal land grabbing

Noida News: फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जे का आरोप

Mon, 10 Nov 2025 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal land grabbing
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जमीन के अवैध हस्तांतरण, फर्जी दस्तावेजों के उपयोग और धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह का कहना है कि बिसरख जलालपुर की एक जमीन पर चकबंदी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भूमि पुनः मूल भूमिधरों के कब्जे में आ जानी चाहिए थी। लेकिन कथित मिलीभगत के चलते भूमि बादामी देवी विद्या मंदिर के नाम दर्ज करा दी गई। बाद में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण के दौरान भी मंदिर के नाम दिखाए गए हिस्से में से कुछ भूमि स्कूल और खेल मैदान के नाम पर छोड़ दी गई। आरोप है कि खेल मैदान के नाम पर छोड़ी गई भूमि पर लोकेन्द्र भाटी ने अवैध रूप से वेयरहाउस बनाकर उसे निजी उपयोग में ले लिया और उसका किराये पर दे रहा है। इसकी शिकायत कई उच्चाधिकारियों से की थी। इसी रंजिश में 19 सितंबर 2025 को लोकेंद्र भाटी, गुलशन और नरेंद्र ने उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed