फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations of fraud in the construction of a park worth Rs 17 lakh have reached the DM.

Budaun News: 17 लाख के पार्क निर्माण को लेकर घपले का आरोप, डीएम तक पहुंचा मामला

Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 18 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in the construction of a park worth Rs 17 lakh have reached the DM.
दातागंज। नगर पंचायत उसावां में पार्क निर्माण में घपले का बड़ा आरोप लगा है। पार्क निर्माण के लिए 17 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया था। निर्माण का अभी अतापता नहीं है, जबकि टेंडर की पूरी रकम निकाल ली गई है। तीन लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है। आरोप को लेकर यहां खलबली मची हुई है। घाेटाले की सत्यता जांचने के लिए डीएम से जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


उसावां के वार्ड नंबर एक के निवासी विनोद कुमार गुप्ता और आर्येंद्र कुमार गुप्ता ने डीएम को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि उसावां के वार्ड 10 के पास पार्क निर्माण को लेकर 17 लाख रुपये का टेंडर हुआ था। इसका पूरा धन निकाल लिया गया है, जबकि पार्क निर्माण का कार्य शुरू तक नहीं हुआ है। आरोप है कि तीन लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप है कि डीजल घोटाला, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मामले में धांधली और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में अवैध वसूली के अलावा तहबाजारी सब्जी मंडी टैक्स वसूली खुद करवाकर बेईमानी की सभी हदें पार की गईं हैं। डीएम से आरोपों की जांच करवाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाए गए सभी आरोप असत्य हैं। पार्क निर्माण की फाइल अभी मैंने देखी नहीं है। कहां तक क्या हुआ है। फाइल देखने के बाद ही कुछ बता सकेंगे। -देवेंद्र प्रताप गौतम, ईओ नगर पंचायत, उसावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed