{"_id":"6973995feea898623108c998","slug":"allegations-of-forcing-registration-in-a-plot-deal-grnoida-news-c-23-1-lko1064-86026-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्लॉट के सौदे में जबरन रजिस्ट्री करने के लिए दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्लॉट के सौदे में जबरन रजिस्ट्री करने के लिए दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन
घर में घुसकर परिजनों को जान से मारने की दी धमकी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर साइट-सी क्षेत्र में एक प्लॉट के सौदे को लेकर जबरन रजिस्ट्री नहीं करने पर महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एसडीएम कार्यालय को दी शिकायत में पीड़िता संगीता ने आरोप लगाया है उनके पति ने 2025 में एक व्यक्ति से अपने प्लॉट का सौदा किया था। इस संबंध में 7 नवंबर 2025 को एक एग्रीमेंट तैयार हुआ था। जिसमें प्लॉट की कुल कीमत 1 करोड़ 96 लाख रुपये तय की गई थी।
एग्रीमेंट के समय 20 लाख रुपये नकद देने की बात कही गई थी। जिसे बाद में खाते में ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया गया। आरोपी ने 29 नवंबर 2025 को 12 लाख रुपये और 26 दिसंबर 2025 को 10 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। जबकि दोनों पक्षों के बीच यह तय हुआ था कि एग्रीमेंट के 15 दिन के भीतर 50 लाख रुपये दिए जाएंगे और शेष राशि रजिस्ट्री से पहले चुकाई जाएगी। जब पीड़िता के पति ने शेष 1 करोड़ 74 लाख रुपये की मांग की तो आरोपी आगबबूला हो गया और धमकी देकर चला गया। आरोपियों ने शराब के नशे में गाली-गलौच कर डराने की कोशिश की। आरोप है कि 21 जनवरी को 3-4 अज्ञात लोग जबरन उनके घर में घुस आए और प्लॉट आरोपी के नाम नहीं करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।